मणिपुर में राष्ट्रीय मुकाबले में खेलेंगे विवेक
सिगरा स्टेडियम के खिलाड़ी विवेक यादव ने लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत के साथ उन्होंने जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित सीनियर नेशनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। फेडरेशन की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता 11 से 15 दिसंबर तक मणिपुर में खेली जाएगी। इसके लिए सिगरा स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया है।