फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शिक्षा, उद्योग के मुद्दे पर मिलकर काम करेंगे बीएचयू-सीआईआई, दोनों संस्थाओं के बीच एमओयू

Sun, 23 Nov 2025 01:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

विकसित भारत 2047 के सपनों को साकार करने के क्रम में शिक्षा, उद्योग और विकास के मुद्दे पर बीएचयू और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के बीच शनिवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। 
विज्ञापन
काशी-संवाद 2025 के समापन पर माैजूद अतिथि। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुसंधान केंद्र में आयोजित काशी संवाद 2025 के दूसरे दिन कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी और सीआईआई के प्रधान सलाहकार सुनील मिश्रा व सीईओ ने इस समझौते का आदान-प्रदान किया। दो दिवसीय काशी संवाद 2025 का समापन हो गया। 

विज्ञापन


सीआईआई के राष्ट्रीय सीएसआर समिति के अध्यक्ष बी. त्यागराजन ने घोषणा की कि हर वर्ष इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि वास्तव में ग्रामीण भारत के लोगों से कनेक्ट करने के लिए तथा जमीनी स्तर के मुद्दों पर संवाद करने के लिए हमें मेट्रो शहरों से बाहर निकलना पड़ेगा। यह एमओयू दोनों संगठनों के बीच नियमित संवाद और संयुक्त गतिविधियों का मार्ग प्रशस्त करता है। 

इससे शिक्षा और उद्योग के बीच साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा और सामाजिक बदलाव के ठोस परिणाम सामने आएंगे। समझौते के तहत दोनों संस्थान पारस्परिक संवाद बनाए रखेंगे और संयुक्त कार्यशालाएं, संगोष्ठियां आयोजित करेंगे। इससे बीएचयू के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप और मार्गदर्शन के अवसर मिलेंगे और उनका शैक्षणिक एवं पेशेवर विकास होगा।
विज्ञापन


विद्यार्थियों में उद्यमशील क्षमताओं को और भी विकसित करेगा समझौता: कुलपति ने बताया कि बीएचयू और सीआईआई के बीच हुआ यह समझौता विद्यार्थियों में उद्यमशील क्षमताओं को और भी विकसित करेगा। हमारे विद्यार्थियों को उनकी क्षमता और उनके पाठ्यक्रम को उद्योग से जुड़ने की बहुत इच्छा और आवश्यकता है। यह समझौता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन

स्वाति अग्रवाल ने पेश किया काशी घोषणा पत्र का पहला संस्करण 
दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन काशी संवाद के ज्ञान साझेदार डेलॉएट का प्रतिनिधित्व कर रहीं स्वाति अग्रवाल ने विभिन्न सत्रों में आयोजित सत्रों के निष्कर्ष के आधार पर काशी घोषणा पत्र का पहला संस्करण पेश किया। उन्होंने घोषणापत्र के प्रमुख बिंदुओं को रेखांकित किया। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल, सतत विकास, अपशिष्ट प्रबंधन, प्रौद्योगिकी, सामाजिक परिवर्तन, ग्रामीण नवाचार और जमीनी स्तर पर हुए नवाचार के विषय शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें