फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर गंगा संगीत महोत्सव की अंतिम निशा आज, राज्यपाल करेंगे शिरकत

Tue, 30 May 2017 02:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
sur ganga varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संगीत के शहर वाराणसी में सुरगंगा संगीत महोत्सव अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर है।  43 दिनी संगीत महाकुंभ की आखिरी निशा आज होगी। इस मौके पर मुख्य कलाकार जाने माने विनोद राठौर होंगे।  समारोह के समापन में मंगलवार को राज्यपाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 
विज्ञापन


सुरगंगा संगीत महोत्सव ने काशी में संगीत को एक नया आयाम दिया। इस महोत्सव में वॉलीवुड के कई नामचीन चेहरों ने प्रस्तुति दी।

यूनेस्को के आयोजित क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क, नगर निगम एवं पहल संस्था की ओर से चल रहे सुरगंगा संगीत महोत्सव  की शुरुआत में सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले जुटीं थीं।

इससे पहले सोमवार को 42वीं निशा पर पंजाब की लोक कलाओं की धूम रही। एक ओर पंजाब के माटी की सोंधी खुशबु तो बिखरी तो सिन्ध के लोकनृत्य लाडा एवं ढ़ोकला के विविध रंग भी देखने को मिले। भांगड़ा और गिद्दा पर कलाकार झूमे। टाउनहाल के मैदान में उपस्थित हजारों की तादाद में दर्शक भी थिरक उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें