काशी हिंदू विश्वविद्यालय और डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी के बीच जल्द ही शैक्षणिक समझौता होगा। इस समझौते के तहत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दोनो विश्वविद्यालय मिलकर काम करेंगे। बीएचयू कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी इस वक्त आयरलैंड व अमेरिका की यात्रा पर हैं।
यात्रा के दौरान उन्होंने डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी आयरलैंड और यूके के क्विंस कालेज के साथ अंतरराष्ट्रीय सहमति का प्रस्ताव रखा। इस दौरान कुलपति ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिक्स का भी दौरा किया। यहां पर भी एमओयू की संभावनाएं तलाशीं।
बता दें कि 24 मई को कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘सस्टेनेबल लाइफस्टाइल्स : इंडियन ट्रेडिशन’ विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। ये सम्मेलन डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी के आयरलैंड भारत संस्थान व आयरलैंड में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित किया गया था।
वहीं 15 मई को उन्होंने भारत और यूरोप के जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर आयोजित उच्च स्तरीय सम्मेलन को भी संबोधित किया।