फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: राम मंदिर की तरह हो ज्ञानवापी की सुनवाई, काशी में अधिवक्ता विष्णु शंकर ने कही ये बात

Sun, 06 Oct 2024 09:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि राम मंदिर की तरह ज्ञानवापी की सुनवाई हो। कहा कि एएसआई ने सर्वे रिपोर्ट 25 दिसंबर को अदालत में दाखिल की थी। लेकिन अभी तक अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी से आपत्ति नहीं मांगी गई। 
विज्ञापन
अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर मामले की तरह ही ज्ञानवापी से संबंधित सभी मुकदमों की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की तीन न्यायाधीशों की खंडपीठ को करनी चाहिए। इस सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इस पर जल्द सुनवाई संभव है। यह जानकारी शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने वाराणसी स्थित दीवानी कचहरी परिसर में दी। 

विज्ञापन


विष्णु शंकर जैन ने कहा कि एएसआई ने सर्वे रिपोर्ट 25 दिसंबर 2023 को अदालत में दाखिल की थी। नौ महीने से ज्यादा का समय बीत गया, लेकिन उस रिपोर्ट पर अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी से आपत्ति नहीं मांगी गई।

कहा कि हमारी ओर से लगातार अनुरोध किया जा रहा है कि एएसआई की रिपोर्ट पर मसाजिद कमेटी की आपत्ति मांग ली जाए, ताकि मामले की सुनवाई आगे बढ़ सके। इससे यह तय हो जाएगा कि एएसआई की रिपोर्ट कोर्ट के रिकॉर्ड का हिस्सा बनेगी या नहीं। इसके साथ ही वाद बिंदु भी तय होगा। 
विज्ञापन


अधिवक्ता ने कहा कि राम मंदिर के बाद मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि के केस का वास्तविक ट्रायल भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहा है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की और ज्ञानवापी के मामलों की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के तीन न्यायाधीशों की खंडपीठ से कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें