फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर युवक को मारी गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी

Tue, 16 Apr 2024 09:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

मौके पर एहतियातन सशत्र पुलिस तैनात कर दी गयी है। शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के सिकरारा क्षेत्र के रीठी बाजार में मंगलवार की रात पड़ोसी युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ युवक को पुरानी रंजिश में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


रीठी निवासी मो अनीस खान(38) को मंगलवार देर शाम उक्त बाजार में 7.30 बजे कुछ खरीदने के लिए घर से निकले था। घर के पास ही घात लगाए अपने दो साथियों के साथ बैठा उसका पड़ोसी उन पर गोली चला दिया। गोली उसके दाहिने सीने में लगी। वह वहीं गिरकर तड़पने लगा। गोली की आवाज सुन परिजन जब तक वहां पहुंचते बदमाश मौके सर फरार हो गए थे।

सूचना पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच कर घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर बाजार पहुंचने पर वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। घटना को लेकर यह भी चर्चा रही कि वह एक पूर्व सांसद का गनर था, जिसका पुलिस ने खंडन भी किया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पड़ोसी ने ही अपने दो और साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया है। उनकी तलाश जारी है। मौके पर एहतियातन सशत्र पुलिस तैनात कर दी गयी है। शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। इस बाबत सीओ सदर परमानंद कुमार ने बताया कि मृतक किसी का गनर नहीं था। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें