वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में संविदा शिक्षकों के सत्याग्रह को समाजवादी शिक्षक सभा ने समर्थन दिया है। विद्यापीठ में कार्यरत संविदा शिक्षकों को शासन ने वेतन जारी करने का आदेश दिया है। इस आदेश को विश्विद्यालय की कार्य समिति में स्वीकार कर लिया गया है।
शिक्षक सभा ने आरोप लगाया कि कुलपति कार्य समिति के निर्णय को नहीं मान रहे हैं। इसके चलते संविदा शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है। इसके विरोध में शिक्षक सत्याग्रह कर रहे हैं। जिसको समाजवादी शिक्षक सभा की जिला कमेटी ने समर्थन दिया है।
सत्याग्रह में शामिल जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा संजय प्रियदर्शी ने कहा कि शिक्षक साथियों के सम्मान की लड़ाई में समाजवादी शिक्षक सभा साथ खड़ी है। विश्वविद्यालय प्रशासन को मनमानी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिये हम लोग बड़ी से बड़ी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। सत्याग्रह में जिला उपाध्यक्ष डॉ निशान्त सिंह, अविनाश दुबे चंदन, प्रकाश, विकास कुमार बिन्द, विकास पाठक, नन्दलाल यादव आदि शामिल रहे।