फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल निर्माण का रास्ता साफ, शुरू हुई ये प्रक्रिया

Fri, 14 Jun 2024 09:28 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से मंडलीय अस्पताल में आने वाले मरीजों की सहूलियतें बढ़ जाएंगी। साथ ही उन्हें अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं भी मिलने लगेंगी। सरकार की ओर से इसका बजट भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल का चिल्ड्रन वार्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा परिसर में बनने वाले 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। निगरानी के लिए सरकार ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट्स की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही योजना विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। एजेंसियों के निर्धारण के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में पांच मंजिला अस्पताल बनने के बाद मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का लाभ मिलेगा और उन्हें बीएचयू के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। गैस्ट्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी सहित अन्य सेवाएं मिलेंगी। मॉडयूलर ओटी, आईसीयू की सुविधा भी रहेगी। हॉस्पिटल बनाने के लिए सरकार की ओर से बजट पहले ही जारी किया जा चुका था। डीपीआर भी तैयार। 

5.55 एकड़ में 161 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से नवनिर्माण कार्य को पूरा किया जा रहा है। योजना विभाग द्वारा प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट्स (पीएमसी) की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीएमसी यूनिट की तैनाती के साथ ही 75 दिन में आर्किटेक्चरल डिजाइन कंसलटेंसी, 18 महीने में निर्माण कार्य और 36 महीने के डिफेक्ट लाइबिलिटी समयावधि में पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें