फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: धूप ने दिलाई ठंड से राहत, 16 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। दिन में धूप निकलने से बुधवार को लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम में हुए बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान बढ़कर 16.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से कम होकर 11.8 पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जनवरी महीने के आठ दिन में अब तक मौसम में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी दिन में धूप होने से राहत मिल रही है तो कभी बदल छाने से तापमान में कमी हो रही है। इस बीच बुधवार को मौसम साफ रहा तो हवा की रफ्तार भी बहुत कम रही। धूप निकलने से लोगों को राहत भी हुई। कई दिनों बाद मौसम साफ होने से घाटों पर भी मंगलवार की तुलना में चहल-पहल थोड़ी ज्यादा रही। दिन का मौसम साफ होने का असर यह भी रहा कि शाम को ठंड भी थोड़ी कम रही। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. राजीव भाटला ने बताया कि दो दिन मौसम फिलहाल ऐसे ही बने रहने के आसार हंै।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें