फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा मछली बेच रही थी सुनीता, इसलिए मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहान बस्ती में मछली विक्रेता सुनीता और उसकी सहेली रीता पर जानलेवा फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को चितईपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को कैंट स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से .315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

चितईपुर थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग के अनुसार गिरफ्तार मलिहान बस्ती निवासी मोहन सोनकर और गाजीपुर के खानपुर थाना अंतर्गत बहुरा निवासी आकाश यादव ने जानलेवा फायरिंग की थी। पुलिस की पूछताछ में मोहन सोनकर ने बताया कि मां सीमा सोनकर चितईपुर चौराहे पर मछली की दुकान लगाती है, उसके बगल में ही सुनीता की दुकान है। हमारी मछली कम और सुनीता की मछली की बिक्री अधिक होती है। इसके अलावा सुनीता हमेशा मां को ताना मारती थी।
इन सब घटनाओं से अजीज आकर सुनीता को गोली मारी थी। दो दिन पहले ही उसकी रेकी भी कराई थी। घटना वाले दिन मछली विक्रेता सुनीता सोनकर जब अपनी सहेली रीता के साथ स्कूटी से घर जा रही थी तभी अपने दोस्त आकाश के साथ घटना को अंजाम दिया था। आकाश की मदद से गाजीपुर से 15 हजार रुपये में तमंचा खरीदा था और अपने दोस्त विकास गौड़ को झूठ बोलकर दवा लाने के लिए कहते हुए उसकी बाइक मांगी थी। 17 अक्तूबर की रात सुनीता और रीता को गोली मारकर घायल कर दिया गया था, दोनों को पुलिस ने बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें