फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भीषण तपिश का रविवार, प्रदेश में दूसरे सबसे गर्म शहर बना बनारस, तापमान पहुंचा 41.8 डिग्री

Mon, 02 Jun 2025 12:49 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

रविवार को तापमान 41.8 डिग्री पहुंच गया और बनारस प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर बन गया। आलम ये रहा कि लोग परेशानहाल दिखाई दिए। अब सबको मानसून का इंतजार है।
विज्ञापन
तापमान - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो-तीन दिन से दिन में बादलों की आवाजाही के बाद रविवार को मौसम बदल गया। अधिकतम तापमान बढ़कर 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यूपी में बांदा के बाद दूसरा सबसे गर्म शहर बनारस रहा। काशी में भी मानसून की संभावित तिथि 20 जून है। माना जा रहा है कि यहां भी जून के दूसरे सप्ताह तक मानसून पहुंच सकता है।

विज्ञापन


रविवार को सुबह से मौसम साफ रहा और धूप भी रही। दोपहर में गर्म हवाओं के चलने की वजह से दो पहिया और पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घर आने के बाद भी उमस से राहत नहीं मिल सकी। रविवार काे न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा।

प्रदेश स्तर पर टॉप तीन जिले के तापमान की अगर बात करें तो बांदा 44 डिग्री सेल्सियस के साथ पहले नंबर पर रहा जबकि वाराणसी 41.8 से दूसरे, गाजीपुर 41.5 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यूपी आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार इस सप्ताह से मौसम में बदलाव के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाओं के चलने के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें