फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में नर्सिंग अफसर पर छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोमवार को अदालत में पेशी

Mon, 02 Jun 2025 12:48 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

सर सुंदर लाल अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी विभाग में नर्सिंग अफसर पर छेड़खानी का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि मरीज की रिश्तेदार के साथ इसमें हरकत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और तफ्तीश में जुट गई है।  
विज्ञापन
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी विभाग में भर्ती एक मरीज की 16 वर्षीय साली के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर लंका थाने में नर्सिंग अफसर हेमा राम के खिलाफ छेड़खानी और धमकाने के आरोप के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर जिले के आदर्श चवा निवासी आरोपी हेमा राम को गिरफ्तार कर लिया है। हेमा राम को पुलिस सोमवार को अदालत में पेश करेगी। जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिले के सैदपुर थाने के अलीमापुर क्षेत्र की एक महिला का दामाद बीएचयू अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी डिपार्टमेंट में गत 26 मई से भर्ती है।

दामाद की देखरेख के लिए महिला के साथ उनकी 16 वर्षीय बेटी भी अस्पताल में है। महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात लगभग 11 बजे उनकी बेटी दवा लेने जा रही थी। नर्सिंग अफसर हेमा राम उनकी बेटी के पीछे-पीछे सीढ़ी के नीचे तक गया और छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


उनकी बेटी ने शोर मचाया तो वह भाग गया। इसके पहले उसने धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत करोगी तो तुम्हें और तुम्हारे मरीज को जान से मार देंगे। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमे की विवेचना शुरू कर दी गई है। - इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र, थानाध्यक्ष, लंका

बीएचयू के एमएस को भेजा गया पत्र

लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी नर्सिंग अफसर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भेजा गया है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान में वहीं के स्टाफ द्वारा इस तरह का अपराध अक्षम्य है। मुकदमे की विवेचना जल्द पूरी करा कर आरोपी के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कराएंगे। मुकदमे का विचारण फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने के लिए अनुरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें