फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नेपाल त्रासदी में लापता भारतीयों की सकुशलता के लिए किया सुंदरकांड

विज्ञापन
नारिया स्थित हनुमान मंदिर में नागरिक सेवा समिति की ओर से नेपाल त्रासदी में मृत लोगों के आत्मा क
विज्ञापन
वाराणसी। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में लापता हुए 320 भारतीय नागरिकों की सकुशलता और दीर्घायु की कामना के लिए क्षेत्रीय नागरिक सेवक समिति की ओर से शनिवार को नरिया स्थित श्री दुख हरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ हुआ। भक्तों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

समिति के सचिव सपा नेता वरुण सिंह ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। संकट की इस घड़ी में हमारी प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। अनुष्ठान मंदिर के पुजारी अभिनव चतुर्वेदी, विद्याशंकर तिवारी एवं संजय पांडेय के सान्निध्य में वैदिक रीति-रिवाजों से पूरा हुआ। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अशोक पटेल, उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्र, संरक्षक राजीव सिंह पटेल, उमाकांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें