भीषण गर्मी में स्कूल से वापस लौटते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले के इंटर तक के सभी स्कूल-कॉलेजों में मंगलवार से ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम के निर्देश के बाद डीआईओएस और बीएसए की ओर से इसका आदेश सोमवार को आदेश जारी कर दिया गया।
अब सभी विद्यालय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रीष्मावकाश के बाद खुलेंगे। डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने बताया कि सभी शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त माध्यमिक, प्राथमिक/उच्चप्राथमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालय अधिक गर्मी और लू की वजह से 16 मई से बंद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक 20 मई तक विद्यालय जाकर शैक्षणिक कार्यों को संपन्न कराएंगे। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने भी सभी शिक्षकों से 20 तक विद्यालय जाकर कार्य संपादित करने को कहा है।