फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेरों के चंद घंटे बाद ही ससुराल की जगह अस्पताल पहुंची दुल्हन, रोड जाम बना कारण

Tue, 16 May 2017 02:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
रोड जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरैनी घाट पर वाहनों के भारी दबाव से सोमवार को बरैनी-भटौली पीपा पुल पर छह घंटे भीषण जाम लगने से राहगीर परेशान रहे। सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक लगे जाम में विदाई करा कर लौट रहे दूल्हे की इंडिगो कार भी रेत में फंस गई।
विज्ञापन


घंटों जाम में फंसे होने के बाद दूल्हा-दुल्हन को बाइक से बरैनी गांव के पीपल के पेड़ के पास ला कर बैठाया गया, जहां दुल्हन की हालत बिगड़ने लगी, गांव के लोग दोनों को कछवां के निजी क्लीनिक पर ले गए, जहां दुल्हन को ग्लूकोज चढ़ाया गया।  
   
नगर पंचायत कछवां के बरैनी घाट पर छोटे-बड़े वाहनों के भारी दबाव के चलते रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार की दोपहर में पीपा पुल पर जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन


बरैनी घाट की तरफ रेत पर पड़ लोहे की चादर रोजाना इधर-उधर होने से अक्सर जाम लग जाता है। लोहे की प्लेट को सही करने को लोक निर्माण विभाग द्वारा पीपा पुल पर 23 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, लेकिन कर्मचारी होने केचलते कोई भी कर्मचारी समय से नही आता है।

एक दिन प्लेट को अगर सही करने के बाद कर्मचारी एक हफ्ते बाद ही पहुंचते हैं, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। उधर ठेकेदारों द्वारा वाहनों से मात्र पैसा लेकर छोड़ दिया जाता है। ऐसी स्थिति में अगर बरैनी व भटौली दोनों तरफ से चार पहिया वाहन आते हैं तो जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।

वाराणसी से भटौली गांव में सुबह दुल्हन की विदाई करा कर लौट रही इंडिका कार व एक आटो का पहिया लोहे के चादर से नीचे रेत में उतर गया, जिससे जाम लग गया, काफी मशक्कत के बाद इंडिको कार को रेत से निकाला गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें