फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Accident: मालगाड़ियों के टकराने के बाद कई ट्रेनें हुईं रद्द, कई के बदले गए रूट

Thu, 16 Feb 2023 12:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

हादसे में एक मालगाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया। एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। लखनऊ-वाराणसी और अयोध्या-प्रयागराज रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है। हादसे के बाद सटल अप डाउन कैंसिल कर दी गई है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर में दो मालगाड़ियों की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर गुरुवार सुबह दक्षिणी केबिन के पास दो मालगाड़ियों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक मालगाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया। एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। लखनऊ-वाराणसी और अयोध्या-प्रयागराज रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है। हादसे के बाद सटल अप डाउन कैंसिल कर दी गई है। बेगमपुरा का रूट बदल दिया गया है। सुल्तानपुर लखनऊ रूट बंद है।

विज्ञापन


देखें पूरी लिस्ट

Trending Videos
विज्ञापन

देखें पूरी लिस्ट - फोटो : अमर उजाला
12237 (बेगमपुरा एक्सप्रेस) बदले मार्ग से चलाई जाएगी। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि बेगमपुरा एक्सप्रेस जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर रूट के बजाय प्रतापगढ़, राय बरेली होते हुए रवाना होगी।
रेलवे अधिकारी मालगाड़ी के ड्राइवर से पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही पटरियों का भी निरक्षण किया जा रहा है। हादसा ड्राइवर की गलती से हुआ या कुछ और कारण था इसका भी पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें