फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः विषाक्त पदार्थ खाकर युवक ने दी जान, परिजन हैरान, आखिर क्यों उठाया आत्मघाती कदम

Mon, 27 Dec 2021 01:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

टिकरी गांव निवासी विनोद कुमार यादव(22) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। विनोद के इस आत्मघाती कदम से परिजन हैरान हैं। 
विज्ञापन
विषाक्त पदार्थ खाकर युवक ने दी जान - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी विनोद कुमार यादव ( 22) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। विनोद कुमार ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


टिकरी गांव निवासी विशुन यादव के दो पुत्रों में बड़ा पुत्र विनोद कुमार यादव पेशे से पेंटर था। रविवार रात आठ बजे वह घर लौटा। रोजाना की तरह खाना खाकर अपने कमरे में  सोने चला गया। इसी बीच विनोद के एक साथी ने काम के सिलसिले में कॉल किया। घंटी बजती रही लेकिन कॉल नहीं उठा। कई बार फोन करने पर भी मोबाइल नहीं उठा तो वह विनोद के घर आ गया।

कमरे की हालत देखकर परिजन सन्न
उसने परिजनों के फोन नही उठाने की जानकरी दी। परिजन जब विनोद के कमरे में पहुंचे तो वहां के हालात देखकर सन्न रह गए। विनोद अचेतावस्था में पड़ा था। आननफानन परिजनों ने विनोद को बीएचयू इमरजेंसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो क्या प्रेमिका से विवाद में दे दी जान

साथियों ने बताया कि विनोद किसी लड़की से मोबाइल से बात करता था। आशंका है कि किसी बात से आहत होकर उसने विषाक्त पदार्थ खाकर जान ने दी। मृतक के पिता विशुन यादव मजदूरी का काम करते हैं। जबकि छोटा भाई राजेश यादव ट्रक चालक है। घटना के बाद से मां कौशल्या समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
पढ़ेंः वाराणसी रिंग रोड पर हादसा: कोहरे में वाहन की टक्कर से बाइक सवार रेलवे ठेकेदार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें