फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आत्महत्या करने जा रही विवाहिता को पुलिसकर्मियों ने बचाया, कर्ज से परेशान युवक ने होटल में की खुदकुशी की कोशिश

Thu, 22 Jul 2021 12:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
परेडकोठी स्थित एक होटल में ठहरे युवक ने विषाक्त पदार्थ सेवन कर की जान देने की कोशिश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

वाराणसी के राजघाट पुल से बुधवार को गंगा कूदकर आत्महत्या करने जा रही विवाहिता को राजघाट पुलिस पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। पानदरीबाल निवासी खुशबू बिंद (25) ने पुलिस को बताया कि पति द्वारा आए दिन मारने-पीटने से तंग आकर वह राजघाट पुल पर आत्महत्या करने के लिए पहुंची थी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर आदमपुर सिद्धार्थ मिश्रा ने विवाहिता को समझा-बुझाकर उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया। इधर,  परेडकोठी स्थित एक होटल में ठहरे युवक ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मौके पर पहुंची सिगरा थाने की पुलिस ने अचेतावस्था में युवक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने कमरे से आठ पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार कर्ज और घरेलू कलह से परेशान आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। वहीं चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।  मिर्जापुर महुवारिया में इमारती रोड स्थित मीर साहब की गली निवासी मुकेश जायसवाल (35) ने मंगलवार रात 11.30 बजे परेडकोठी स्थित एक होटल में कमरा लिया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

होटल प्रबंधक के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे मुकेश की तबीयत बिगड़ गई और चीख पुकार सुनकर दौड़े कर्मचारियों ने देखा कि कमरे के अंदर युवक छटपटा रहा था। कुछ ही देर बाद अचेत हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कमरे से सुसाइड बरामद किया। टेबल पर विषाक्त पदार्थ के पैकेट भी बरामद हुए। पुलिस के अनुसार युवक के घरवालों को जानकारी दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें