फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभासपा की सपा-बसपा से गठबंधन की चल रही बात

Thu, 06 Jun 2019 03:45 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भाजपा से अलग होने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में गठबंधन को लेकर सपा व बसपा से बातचीत शुरू कर दी है। ये बातें सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने बुधवार को पत्रकारों से कहीं।

विज्ञापन


अरविंद ने कहा कि सुभासपा सपा व बसपा के बड़े नेताओं के संपर्क में है तथा उन्हें पूरी उम्मीद है कि सुभासपा गठबंधन करके ही उपचुनाव में मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि सुभासपा की प्रदेश स्तरीय मासिक बैठक कल राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में रसड़ा स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई।

बैठक में विधानसभा उपचुनावों को लेकर दल की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बताया कि भाजपा के साथ उत्तर प्रदेश में औपचारिक रूप से संबंध खत्म हो जाने के बाद सुभासपा ने अब आगे की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का अगला लक्ष्य अब राज्य में होने वाले उपचुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें