फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के सपनों की काशी के लिए मांगे जा रहे सुझाव, आप भी दीजिए

Sun, 13 Aug 2017 04:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मिशन न्यू इंडिया 2022 के तहत बनारस विजन का मसौदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों की काशी कैसी हो इसके लिए सुझाव मांगे जा रहें हैं। पीएम के निर्देश पर यह  पहल की वाराणसी के डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने। बनारस के लोग अपना सुझाव डीएम वाराणसी के फेसबुक पेज या फिर डीएमवाराणसी2016 पर ट्वीट कर सकते हैं।
विज्ञापन


kaasiw®ww@gmail. com  पर  सुझाव भेजे जा सकते हैं।  डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने मिशन न्यू इंडिया 2022 के तहत बनारस विजन का मसौदा तैयार करने के लिए शहर के लोगों से सुझाव मांगे हैं।

शहरवासी 2022 में कैसी काशी चाहते है, अभी यहां विकास की राह में क्या-क्या चीजें बाकी रह गई हैं और क्या कुछ होना चाहिए, इस बारे में अपने सुझाव दे सकते हैं। 14 अगस्त की शाम चार बजे तक लिखित रूप से भी कलेक्ट्रेट स्थित रायफल क्लब सभागार में सुझाव दिया जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मिशन न्यू इंडिया के संबंध में देश भर के जिलाधिकारियों से वार्ता की थी।

उन्होंने कहा था कि सभी जिलाधिकारी 15 अगस्त से पहले प्रबुद्धजनों, छात्रों, सहकर्मियों आदि से सलाह कर विजन प्रपत्र तैयार करें। पीएम के निर्देश पर डीएम लोगों से सुझाव मांग रहे हैं। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/amarujalavaranasi1/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें