वाराणसी। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को चेतगंज स्थित वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों से जांच के नाम पर उत्पीड़न की शिकायत की। एडिशनल कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि एसआईबी के अधिकारी छापा मार कर सामान चेतगंज कार्यालय लेकर चले जाते हैं और जल्द सुनवाई नहीं करते हैं। जिसके चलते व्यापारियों को माल डिलिवरी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जेपी तिवारी, सुनील कपूर, भरत सिंह, एनके पांडेय, सूर्यमणि तिवारी, संतोष सिंह, प्रकाश मित्तल, अश्विनी दुबे, विनोद, तराशंकर आदि मौजूद रहे।