फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पीजी कर सकेंगे छात्र, कोर्स शुरू करने की तैयारी में विश्वविद्यालय

Thu, 08 Oct 2020 12:28 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में बीएचयू परिसर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बीएचयू में पीजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी चल रही है। साइबर सुरक्षा में इसके महत्व को देखते हुए कोर्स शुरू किया जाएगा।  नई शिक्षा नीति में भी प्रौद्योगिकी आधारित पठन-पाठन और कौशल विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।  विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले को भी इसी दिशा में जोड़ कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर ने इस पाठ्यक्रम को शुरू करने के व्यावहारिक पहलुओं और शोध सहित अन्य बिंदुओं को लेकर एक समिति का गठन किया है और इस पर सदस्यों से सुझाव भी मांगा गया है। 7 अक्टूबर को कार्यकारिणी परिषद के सदस्य प्रोफेसर आनंद मोहन की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में प्रोफेसर एके अग्रवाल, प्रोफेसर एसके सिंह,डॉक्टर अनिल पांडेय, प्रोफेसर एके सुबैया आदि ने भाग लिया।

जिसमें फैसला हुआ कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में प्रस्तावित पीजी कोर्स देश को प्रशिक्षित पेशेवर उपलब्ध कराएगा और जरूरत के अनुरूप प्रतिभागियों को तैयार किया जाएगा, जो ना केवल समाज बल्कि देश के लिए भी उपयोगी साबित होंगे। प्रस्तावित पाठ्यक्रम मास्टर आफ साइंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स होगा और यह अपनी तरह का पहला कोर्स होगा जो कि विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें