फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छात्रवृत्ति के लिए आज से छात्र कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले नौंवी, दसवीं के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन की नई समय-सारिणी जारी कर दी गई है। विद्यार्थी दस अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बुधवार को राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों की बैठक में समाज कल्याण विभाग की ओर से नई समय-सारिणी के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से आए लोगों ने प्रधानाचार्यों को छात्रवृत्ति से जुड़ी नियमावली भी बताई। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने प्रधानाचार्यों से समय-सारिणी के अनुसार छात्रों का फॉर्म भरवाने को कहा। कहा कि कक्षा 9 और 10 के छात्र, छात्राओं को 10 अगस्त से 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना है। आवेदन के सात दिन के भीतर विद्यालयों में छात्रों को हार्ड कॉपी जमा करनी है। अंतिम तिथि 13 अक्तूबर है। 14 अगस्त से 17 अक्तूबर तक विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन सत्यापन करने के साथ ही आवेदन को अग्रसारित भी किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक 18 अक्तूबर से 14 दिसंबर तक छात्रों का सत्यापन कराएंगे। बैठक में राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश कुमार सिंह, हरेंद्र राय, डॉ. एसपी सिंह, महेंद्र सिंह, प्रतिभा यादव, डॉ. आनंद प्रभा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें