फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 73 फर्जी फर्मों का पंजीकरण निरस्त, आईटीसी वसूलने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की टीम की जांच में 73 बोगस फर्में मिली हैं। इनका पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। अब इनसे इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) वसूलने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक पिछले एक साल में जांच की कार्रवाई में 17 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त सीजीएसटी कविता सिंह के मुताबिक सीजीएसटी कर चोरी रोकने के लिए विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया गया। वाराणसी कमिश्नरी में 73 बोगस फर्मोँ को चिह्नित किया गया है। सभी फर्म के पते फर्जी पाए गए। जांच के बाद इन फर्मों का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया। बताया कि वर्ष पिछले एक वर्ष में जांच टीम कर चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए 17 करोड़ की वसूली की गई।


सीजीएसटी वसूली में मिर्जापुर मंडल अव्वल
सीजीएसटी वाराणसी कमिश्नरी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2906 करोड़ की वसूली की। वाराणसी कमिश्नरी में पांच मंडल और 14 जिले हैं। इसमें वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़, गोरखपुर-एक और दो शामिल है। मिर्जापुर मंडल 1200 करोड़ राजस्व वसूली कर अव्वल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें