महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर छात्र-नेताओं ने शुक्रवार को प्रशासनिक भवन के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर कुलपति से जल्द से जल्द चुनाव अधिकारी का नाम घोषित करने की मांग की है।
छात्र नेता सुशील यादव, आलोक रंजन के नेतृत्व में धरने पर बैठे छात्र नेताओं ने कुलपति के सामने छात्र संघ चुनाव को 30 जनवरी तक कराने की मांग रखी है। कहा कि अब जब विश्वविद्यालय खुलने लगा है तो नियमानुसार छात्र संघ चुनाव कराया जाना छात्रों के हित में है।