इसके उपरांत कुलपति ने परीक्षा समिति व वित्त समिति की बैठक बुलाई और देर शाम को प्रवेश परीक्षा को निरस्त करने का आदेश दे दिया। देर शाम तक छात्रों का समूह प्रशासनिक भवन पर डटा रहा। प्रवेश परीक्षा निरस्त होने की सूचना मिलने के बाद छात्रों का धरना समाप्त हो गया।
प्रदर्शन करने वालों में अनित पटेल, दिग्वंत पांडेय, पवन यादव, रोशन राय, शुभम सेठ, अंशु कुमार मिश्रा, सोनू शुक्ला, शशि राय, पवन मिश्रा, शशि शेखर, दीपक सिंह, उपेंद्र यादव, श्वेता राय, ऋषभ पांडेय आदि शामिल रहे।
काशी विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ साहब लाल मौर्य ने बताया कि एलएलबी की प्रवेश परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। जल्द ही नई प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी।