फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव : काशी विद्यापीठ के छात्र संघ चुनाव में छात्रों का दिखा उत्साह, सुबह धीमी रफ्तार के बाद मतदाताओं की बढ़ी संख्या

Tue, 19 Apr 2022 11:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कुछ पाठ्यक्रमों के छात्रों का डेटा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर फिड न होने से परेशानी । 
चुनाव में  चार पदों पर 14 प्रत्याशियों की किस्मत दाव पर लगी । 
कुल 23 बूथों पर मतदान जारी। 
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गेट नम्बर एक से छात्र संघ चुनाव में मतदान करते छात्रों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को धीमी रफ्तार से शुरू हुआ छात्र संघ चुनाव अब रफ्तार पकड़ने लगा है। चुनाव में भारी संख्या में छात्र मतदान करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान कुछ पाठ्यक्रमों के छात्रों का डेटा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर फिड न होने से परेशानी खड़ी हो रही है। जिससे कुछ छात्र छात्र संघ चुनाव में मतदान नहीं कर सके और उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर विश्वविद्यालय ने 19 अप्रैल मंगलवार को छात्र संघ चुनाव का निर्णय लिया। चुनाव में कुल चार पदों पर 14 प्रत्याशियों की किस्मत दाव पर लगी है। कुल 23 बूथों पर मतदान जारी है। कुल मतदाताओं की संख्या 9391 है। सुबह 11 बजे तक 9.30 फीसदी मतदान हुए। जिसमे कुल 873 मत डाले गए। इनमें छात्रों द्वारा कुल 577 और छात्रओं के कुल 296 मत दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें