फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इंडस्ट्रीज के साथ छात्रों ने किया एआई, टनलिंग, हेल्थ टेक्नोलॉजी, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग पर संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में रविवार को तीन दिन के कॉन्फ्लूएंशिया का समापन हो गया। इसमें इंडस्ट्रीज के साथ छात्रों ने एआई, टनलिंग, हेल्थ टेक्नोलॉजी, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग पर संवाद किया। एआई और इंडस्ट्री-एकेडमिक सहयोग पर मंथन हुआ। स्टूडेंस एलुमनी इंटरैक्शन सेल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एआई और उभरती तकनीक पर बातचीत की गई। शैक्षणिक संस्थानों और उद्योग जगत के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के साथ ही विद्यार्थियों को औद्योगिक जरूरताें से जोड़ा गया।
विज्ञापन

23 से 25 अक्तूबर तक आयोजित इस सम्मेलन में तकनीकी सत्र, उद्योग विशेषज्ञों के साथ परिचर्चा, कार्यशालाएं, हैकाथॉन, मेंटरशिप कार्यक्रम और नेटवर्किंग सत्र हुए। उद्घाटन समारोह की शुरुआत पारंपरिक संस्कृत श्लोक के पाठ से हुई। निदेशक प्रो. अमित पात्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजी के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान शैक्षणिक शोध, तकनीकी नवाचार और उद्योग की व्यावहारिक जरूरतों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात की गई। सम्मेलन में टनलिंग, फार्मास्यूटिकल्स व हेल्थ टेक्नोलॉजी, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग ऑटोमेशन, डिजिटल चेंज, इंडस्ट्रीज चैलेंजेज और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को क्लासरूम का हिस्सा बनाने पर चर्चा चली।
विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए हैकाथॉन में अप्लाई मशीन लर्निंग जैसे विषयों को शामिल किया गया। मेंटरशिप और जूरी सत्र में प्रतिभागियों को अपने तकनीकी विचारों और समाधानों पर काम करने का मौका मिला। विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों के बीच संवाद को प्रोत्साहित करने के लिए मैच सर्किल्स पहल की गई। जबकि इंटर्नशिप प्रीप्रेशन लीग (आईपीएल) के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक समस्याओं से परिचित कराया गया। सम्मेलन का समापन अनन्या शर्मा की सांस्कृतिक प्रस्तुति, पुरस्कार वितरण और समापन समारोह के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें