फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU हॉस्टल न खाली करने पर अड़े छात्र: फैसले का इंतजार; एलडी गेस्ट हाउस, धनवंतरि हॉस्टल के पास लगी बैरीकेडिंग

Thu, 23 May 2024 06:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: बीएचयू के बिड़ला चौराहे पर छात्रों ने बीती रात रास्ता बंद कर धरना प्रदर्शन किया था। छात्रों ने सीजीपीए के तहत हॉस्टल आवंटन का विरोध किया था। कहा था कि मात्र 20 दिन पढ़ाए गए हैं और हमसे अच्छी सीजीपीए की उम्मीद की जा रही है। छात्रों ने फीस वृद्धि को भी लेकर विरोध जताया। कहा कि जहां हम 11 सौ रुपये देते थे अब हमें छह हजार रुपये सालाना देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
बुधवार की रात छात्रों ने दिया था धरना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू परिसर में हॉस्टल खाली करने के फैसले का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। छात्रों ने परिसर में एलडी गेस्ट हाउस और धन्वंतरि हॉस्टल के पास बैरिकेडिंग लगा रखी है, वह गुरुवार को भी हट नहीं सकी। छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले का इंतजार है।

विज्ञापन


बीएचयू प्रशासन ने एक आदेश जारी कर जून में परीक्षा खत्म होने के बाद हॉस्टल का कमरा खाली करने को कहा है। छात्रों को इसकी जानकारी हुई तो वह नाराज हो गए। परिसर में बिरला हॉस्टल के बाहर छात्र बैठे हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन से अपना फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं। 

इधर गुरुवार को भी छात्र पूरे दिन भर बैठे रहे। उनका कहना है कि परीक्षा के बीच में हॉस्टल खाली करने का फैसला उचित नहीं है। जब तक पूरी परीक्षा न खत्म हो जाए तब तक हॉस्टल खाली न करवाया जाए। उनका यह भी कहना है कि जब ग्रीष्मावकाश के बाद हॉस्टल का आवंटन हो तो उसमें सीजीपीए आधारित आवंटन नहीं किया जाए। इधर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों की मांग पर अंतिम निर्णय लिए जाने का इंतजार छात्र कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें