दरवाजा खुलते ही उन्होंने देखआ कि कि जीत का शव कमरे की छत से लटका हुआ है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे रानीपुर के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने मौका मुआयना किया। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।
मृतक के पिता राम विलास खेती किसानी का काम करते हैं। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते अजीत और उसका छोटा भाई सुजीत, और बहन अंजली अपनी नानी के घर रहते थे। मृतक रानीपुर थाना क्षेत्र के पलीगढ़ स्थित एक स्कूल में कक्षा नौंवी का छात्र है।
उसके इस घटना को अंजाम देने के बाद उसके परिजन सहित उसकी नानी और उसके साथ रह रहे भाई-बहन सब सकते में है। अजीत ने ऐसा क्यों कदम उठाया है, जबकि रात में सब कुछ सामान्य था।