फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठी छात्रा, छात्रगुटों में हाथापाई

Tue, 06 Sep 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
छात्रगुट भिड़े
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ के छेड़खानी के आरोपी प्रोफेसर पर कार्रवाई के लिए शिक्षक दिवस पर सोमवार को छात्रा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गई। उसके समर्थन में छात्रसंघ अध्यक्ष आयुषी श्रीमाली समेत कई छात्र थे। इसी दौरान प्रोफेसर के पक्ष के छात्र भी लामबंद हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष भिड़ गए और हाथापाई होने लगी। चीफ प्राक्टर प्रो. योगेंद्र सिंह और सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। उधर मामले की जांच के लिए रिटायर्ड जज की एक सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन


आईआरपीएम के प्रो. रामचंद्र पाठक पर इसी विभाग की छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। शिकायत पर प्रोफेसर को विभागाध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया गया था लेकिन बाद में शिक्षकों के दबाव के चलते बहाली हो गई थी। इसके बाद छात्रा सोमवार को धरने पर बैठ गई। उधर दूसरे पक्ष से कई कई छात्र आ गए और वे भी धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि शिक्षक के खिलाफ साजिश की जा रही है। फिलहाल छात्रा का धरना जारी है। छात्रा की मांग है कि आरोपी प्रोफेसर को निलंबित कर कार्रवाई की जाए। मामले की जांच के लिए सेवानिवृत्त जिला जज हरषू दयाल श्रीवास्तव को नामित किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें