फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा नक्सली हमले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, फूंका पुतला

Tue, 25 Apr 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ गेट, चौखंडीवीर मंदिर के पास नक्सलवाद का फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले के विरोध में काशी विद्यापीठ और हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के छात्रनेताओं ने मंगलवार को सड़क पर उतर कर आतंकवाद और नक्सलवाद का पुतला फूंका। छात्रों ने सरकार से मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।
विज्ञापन


साथ ही हमले में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। 
काशी विद्यापीठ गेट नंबर एक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने नक्सलियों का पुतला दहन कर नाराजगी जाहिर की।
इसके पहले गेट से लेकर भारत माता मंदिर तक विरोध मार्च भी निकाला।

उधर हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में पूर्व पुस्तकालय मंत्री सन्नी केशरी के नेतृत्व में छात्रनेताओं ने बड़ी पियरी स्थित चौखंडीवीर मंदिर के पास आतंकवाद-नक्सलवाद का पुतला फूंककर निंदा की।  इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें