फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने मौत को लगाया गले, फंदे से लटककर दी जान

Thu, 29 Feb 2024 09:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में भेलूपुर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में किराये के कमरे में रह रहे छात्र ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। वह प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। यहां अपने चचेरे भाई के साथ रह रहा था। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मानंद नगर कॉलोनी में किराये पर रह कर प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। झारखंड के खरौदी जिला के गढ़वा वाला मयंक द्विवेदी (21) चचेरे भाई कार्तिक के साथ ब्रह्मानंद नगर में रह रहा था। 

विज्ञापन


कार्तिक मंगलवार रात में 9.30 बजे दूध लेने गया था। इस दौरान मयंक ने कमरे का दरवाजा बंद कर मफलर के सहारे पंखे की कुंडी से लटक गया। वापस आने पर कार्तिक ने कमरा खुलवाने के लिए आवाज दिया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिसके बाद मशक्कत कर दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देख कार्तिक के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। 

इस बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मयंक के पिता सोनभद्र में होमगार्ड हैं। बेटे की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें