फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में चुने गए छात्र संसद के सदस्य

Sun, 18 Jan 2015 01:36 AM IST
BHU, IIT BHU, Student parliament
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में पहली बार हो रहे छात्र संसद चुनाव में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ वोट डाले। कुल 176 प्रत्याशियों में से 67 सदस्यों को चुनने के लिए 82 फीसदी छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी लाइनें लगी रहीं। शाम पांच बजे देर रात तक चली मतों की गिनती के बाद विजेता सदस्यों की घोषणा की गई। इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।
विज्ञापन


संस्थान में पहली बार हुए चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं के उत्साह का आलम यह रहा कि सुबह नौ बजे वोटिंग शुरू होने के एक घंटे बाद ही मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ जुट गई। एक बजे तक करीब 40 प्रतिशत तक वोटिंग हुई लेकिन अंतिम दो घंटों में जमकर वोट बरसे। इस तरह कुल 82 फीसदी वोट डाले गए।

वोटिंग के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, निदेशक कार्यालय के बगल में स्थित लेक्चर थिएटर और आईआईटी कैफेटेरिया के बगल में बने लेक्टर थिएटर में पांच मतदान केंद्र एवं 25 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन


सभी बूथों पर दिन भर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। इस दौरान निदेशक प्रो. राजीव संगल एवं मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एके झा ने सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और वोटिंग प्रतिशत पर खुशी जताई। प्रो. झा ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें