फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए छोड़ेंगे 2000 कछुए

Sun, 18 Jan 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा संरक्षण मिशन (नमामि गंगे) अभियान के तहत काशी वन्य जीव प्रभाग ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए कदम बढ़ाया है। गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इसमें कछुए छोड़े जाएंगे। गंगा में छोड़े गए इन कछुओं की रक्षा के लिए पेट्रोलिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए कछुआ प्रजनन केंद्र को आधुनिक बनाया जाएगा। इस कार्य के लिए विभाग ने डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा है। विभाग नुक्कड़ नाटक कर लोगों को गंगा को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक भी करेगा।

कछुआ प्रजनन केंद्र के परियोजना अधिकारी ओपी सिंह ने गंगा संरक्षण मिशन (नमामि गंगे) के तहत शासन को डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी भेजा है। ताकि गंगा के स्वच्छता अभियान को बड़े पैमाने पर चलाया जा सके। उन्होंने बताया कि गंगा में अधिक से अधिक कछुओं को छोड़ने की योजना है।
विज्ञापन


इस साल 2000 कछुए छोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे गंगा में प्रदूषण फैलाने वाले कारकों को कछुओं के माध्यम से खत्म किया जा सके। साथ ही रामनगर से राजघाट तक सात किमी के दायरे में कछुआ सेंचुरी की देखभाल के लिए मोटरबोट से पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सारनाथ कछुआ प्रजनन केंद्र में अधिक ठंड के चलते कछुओं के अंडे नष्ट हो जाते हैं।

इनके संरक्षण के लिए उष्मीय जल मुहैया कराया जाएगा जिससे वे सुरक्षित रह सकें। वहीं तीज त्योहारों पर काशी आने वाले स्नानार्थियों को भी नुक्कड़ नाटक कर गंगा को स्वच्छ रखने में सहयोग के प्रति जागरूक करने की योजना है। घाटों पर आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों को भी पैम्फलेट बांटकर गंगा को बचाने लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें