फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर पुस्तिका में अपील, पास कर देना नहीं तो ससुराल में ननद और जेठानी ताना मारेंगी

Fri, 05 May 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्र पर कॉपी जांचते परीक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्लीज! मुझे पास कर देना  नहीं तो हमारी शादी टूट जाएगी,  फेल हो गया तो दुबारा पढ़ नहीं पाऊंगा। यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थी इस तरह  की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन


चंदौली जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन तीन केंद्रों पर चल रहा है। जिसमें महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चंदौली, आदित्य नारायण इंटर कालेज चकिया और नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय में कापियों के मूल्यांकन के दौरान उत्तर के रूप में परीक्षकों को रोजाना तरह तरह की चीजें मिल रही हैं।

मंगलवार को नगर पालिका इंटर मुगलसराय में परीक्षक प्रद्युम्न गुप्ता ने हाईस्कूल गणित की कापी  जांचने के लिए खोली तो उन्हें लिखा मिला।

सर, मैं एक लड़की हूं, मेरी शादी 26 मई को है। प्लीज! मुझे पास कर देना  नहीं तो हमारी शादी टूट जाएगी। परीक्षक अशोक त्रिपाठी ने हाईस्कूल विज्ञान की कापी जांचने के लिए खोला तो एक छात्रा ने लिखा था कि सर पास कर दीजिएगा, फेल हो गई तो ससुराल में ननद और जेठानी ताना मारेंगी।
विज्ञापन


उत्तर के स्थान पर परीक्षक  छात्रों के ऐसे तमाम अनुनय विनय भरे लेख पढ़कर हंसी मजाक करते हैं। 

कुछ इसी तरह की अपील की खबर वाराणसी के मूल्यांकन केंद्रों से आयी हैं। जहां छात्र अपनी आग्रह से परीक्षकों की परीक्षा ले रहे हैं। कई जगह तो कॉपियों में रुपये निकलने की भी बात सामने आयी है। बीते रविवार को जौनपुर के एक मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षक उस वक्त चौंक गए थे जब उन्हें  इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की एक कॉपी मे अमरीकी डॉलर मिला था।
विज्ञापन

कॉपी में मिले इस अमरीकी डॉलर को देखने के लिए साथी शिक्षक जुट गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें