महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष समेत चार प्रमुख पदों पर 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। रविवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। शनिवार को सत्यापन के दौरान दो नामांकन अवैध पाए गए। नामांकन पत्रों की जांच और सत्यापन के दौरान एक तरफ छात्रनेताओं में शक्ति प्रदर्शन की होड़ मची, वहीं एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी से माहौल भी गरमाया।
ढोल-नगाड़ों के साथ प्रत्याशी अपने प्रस्तावक और समर्थक के साथ सत्यापन और प्रमाण पत्रों की जांच के लिए पहुंचे। लकदक कुर्ता पाजामा, केसरिया, लाल हरे साफा में पहुंचे छात्रनेता और उनके समर्थक उत्साह से भरे नजर आए। गहमागहमी और हंगामे के बीच नामांकन पत्रों का सत्यापन और प्रमाण पत्रों की जांच के बाद शाम चार बजे वैध-अवैध प्रत्याशियों की सूची विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी की।
प्रमुख पदों पर किए गए नामांकन में दो अवैध पाए गए। अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री के पद 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं संकाय प्रतिनिधि के लिए हुए नामांकन में तीन पर्चे खारिज हुए। फिलहाल रविवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी।
--
ये हैं प्रत्याशी
अध्यक्ष - अनूप कुमार सोनकर, अश्विनी सिंह, आयुष कुमार जायसवाल, मंगला प्रसाद मिश्रा, प्रशांत कुमार राय, राकेश विश्वकर्मा, रविभान सिंह, वरुण यादव व यतेंद्र कुमार सिंह
उपाध्यक्ष - कृष्णवीर सिंह, मनीष कुमार चौधरी व प्रेम प्रकाश गुप्ता
महामंत्री - राघवेंद्र कुमार चौबे, समीर कुमार मिश्रा व विकास तिवारी
पुस्तकालय मंत्री - अंगद यादव, अविनाश कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार, दीपक उपाध्याय, रंजेश चौबे, शशिकेश तिवारी
--
संकाय प्रतिनिधि
मानविकी संकाय - राहुल तिवारी, विक्रम कुमार, शिवम कुमार व सुनील कुशवाहा
समाज विज्ञान संकाय - आकाश कुमार चंद्रा, रोशन कुमार राय, सद्दाम हुसैन व सूरज कुमार गुप्ता
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय - उमेश यादव, सत्यवीर कुमार, सुधांशु सोनी व गौतम सिंह
वाणिज्य संकाय - मोहम्मद जफर व शुभम कुमार पांडेय
समाजकार्य संकाय - दिग्विजय सिंह व पंकज पांडेय
शिक्षा संकाय - रितांशु श्रीवास्तव (निर्विरोध)
विधि संकाय - आशुतोष कुमार (निर्विरोध)