फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ट्रैक्टर ने छात्रा को कुचला: सहेली की हालत गंभीर, गुस्साई भीड़ ने किया चक्काजाम; चालक पकड़ाया

Wed, 26 Mar 2025 04:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

हादसे में छात्रा की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को लेकर परिजनों और पुलिस में काफी बहस हुई। काफी समझाने के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद विरोध जताते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारनाथ के शक्तिपीठ आश्रम मार्ग पर बिजली उपकेंद्र के सामने साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने फरीदपुर रिगरोड पर चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि सुल्तानपुर गांव के सोती की सबसे छोटी गुड़िया प्रजापति (15) उसी गांव की अंतिमा के साथ बुधवार की शाम को साइकिल से कोचिंग पढ़ने सारनाथ के गंज के बुद्धा नगर काॅलोनी में जा रही थी। दोनों ही समांतर चल रही थीं।

विज्ञापन


शक्तिपीठ आश्रम मार्ग पर बिजली उपकेंद्र के सामने दोनों एक साथ आगे निकलने का प्रयास कर रही थीं। इसी दाैरान गुड़िया की साइकिल अंतिमा की साइकिल से टक्कर होते ही गुड़िया सड़क की तरफ गिर गई। वहीं, दोनों लड़कियों को ओवरटेक रहा ट्रैक्टर अपने चपेट ले लिया, जिसे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

हादसे में अंतिमा (14) के घायल होने पर सारनाथ सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

छात्रा की माैत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शव को वापस करने की मांग को लेकर परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने सबसे पहले पुलिस पर नाराजगी दिखाते हुए थाने पर हंगामा किया। वहां पर बात नहीं बनी तो गब्बर, आशीष, राजू, जुगनू, अखिलेश पाल, राजन, सहित सैकड़ों लोगों ने शाम 4 बजे फरीदपुर रिंग रोड पर पेड़ की डाल व पत्थर रख कर जाम लगा दिया। 

चक्काजाम से रिगरोड पर संदहा व हरहुआ चौराहा तक जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन क्षेत्रीय लोग मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

माैके पर पहुंची पुलिस

सड़क पर चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खबर लिखे जाने तक, सूचना पर पहुंचे एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अनजान त्रिपाठी परिजनों को समझाते में जुटे रहे। जबकि स्थानीय पुलिस ने ट्रैक्टर व चालक शेखर को पकड़ लिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक सुरतापुर के मुन्ना सिंह का के यहां काम करता है। वह मनबढ़ था और कान में हेडफोन लगा ट्रैक्टर चला रहा था। 

गुड़िया छह भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थी। पुसिलवालों के व्यवहार से परेशान हो लोग चक्काजाम कर दिए। गुड़िया की मां इंद्रावती का रो-रो बुरा हाल था। मां का कहना है कि पुलिस वालों ने मेरी बेटी का चेहरा तक नहीं दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें