फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू के हॉस्टल में एमटेक छात्र की मौत, दो महीने पहले लिया था दाखिला

Wed, 03 Sep 2025 11:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह पीसी रे हॉस्टल में रहता था। बुधवार की सुबह साथी उसे बीएचयू इमरजेंसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
छात्र अनूप की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू के पीसी रे हॉस्टल में एमटेक के पहले वर्ष के छात्र अनूप सिंह चौहान (29 वर्ष) की बुधवार तड़के हार्ट अटैक से मौत हो गई। दो महीने पहले ही अनूप ने यहां दाखिला लिया था। चिकित्सकों के अनुसार कार्डियक अरेस्ट के चलते छात्र की मौत हुई है। आईआईटी के प्रोफेसरों और साथी छात्रों से लंका पुलिस ने पूछताछ की है।

विज्ञापन


आजमगढ़ मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मऊपरासिन निवासी अनूप सिंह चौहान एमटेक के मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र था। मंगलवार की रात मेस से खाना खाने के बाद हॉस्टल के कमरे में अनूप पहुंचा। कमरे में दो और छात्र थे। सुबह आठ बजे से परीक्षा होने के कारण देर रात 3 बजे तक सभी छात्रों ने पढ़ाई की। इसके बाद सभी सोने गए। 
सुबह दोस्तों ने परीक्षा के लिए अनूप को उठाया तो कोई हरकत नहीं होने पर छात्र सहम गए। तुरंत यूनिवर्सिटी प्रशासन को सूचना दी। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि चिकित्सकों ने कार्डियक अरेस्ट से मौत की पुष्टि की है। 

विज्ञापन

अनूप के पिता विनोद सिंह चौहान आजमगढ़ में अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अनूप मेरा बड़ा बेटा था। वह पीसी रे हॉस्टल के रूम नंबर 313 में रहता था। छोटा बेटा दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा है।छोटे बेटे ने रात 11.30 बजे अनूप से फोन पर बात की थी। बातचीत में अनूप ने किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी नहीं बताई। सुबह 8 बजे से अनूप की परीक्षा थी। सुबह 7.30 बजे यूनिवर्सिटी की ओर से फोन पर मौत की सूचना दी गई। हमारा किसी पर कोई आरोप नहीं है।

छात्रों ने सीपीआर दिया, बॉडी में कोई हरकत नहीं हुई
हॉस्टल के छात्रों ने पुलिस को बताया कि सुबह उठाने पर शरीर में कोई हरकत नहीं होने पर तुरंत सीपीआर दिया गया। दोपहर 12 बजे यूनिवर्सिटी प्रशासन, लंका पुलिस और छात्र के माता-पिता हॉस्टल पहुंचे।

इसे भी पढ़ें; UP News: खौफनाक... सामान के नहीं दिए 100 रुपये तो गैंगस्टर को चाकू मार कर सिर पर पटका बोल्टर, मौत
विज्ञापन

छात्रों ने सीपीआर दिया, बॉडी से कोई हरकत नहीं हुई
हॉस्टल के छात्रों ने पुलिस को बताया कि सुबह उठाने पर शरीर में कोई हरकत नहीं होने पर तुरंत सीपीआर दिया गया। यूनिवर्सिटी की एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले गए। दोपहर 12 बजे यूनिवर्सिटी प्रशासन, लंका पुलिस और छात्र के माता-पिता हॉस्टल पहुंचे। कमरे में एक-एक सामान चेक किया। 

हॉस्टल के छात्रों ने बताया कि रात में अनूप ने हॉस्टल के मेस से दाल, रोटी और सब्जी खाई थी। उधर, आईआईटी बीएचयू प्रशासन ने पुलिस को बताया कि सुबह लगभग 6.30 बजे कंट्रोल से सूचना मिली कि पीसी रे हॉस्टल में छात्र अचेतावस्था में है। एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें