फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही : गंगा में डूबने से नौंवी के छात्र की मौत, बचाने गए चचेरे भाई की हालत गंभीर

Sun, 07 Apr 2019 05:00 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file photo
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक किशोर की गंगा में डूबने में मौत हो गई। वहीं, मृतक के चचेरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा गंगा नदी में नहाते वक्त हुआ।

विज्ञापन


भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के पालपुर गांव निवासी आदित्य यादव (15) रविवार दोपहर में अपने घर के बच्चों के साथ गोपालपुर गंगा घाट पर स्नान करने गया। नहाते वक्त आदित्य गंगा नदी में गहरे पानी में चला गया। यह देख कर आदित्य का चचेरा भाई सुनील यादव (20) उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया।

इसी बीच बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। लोगों ने किसी तरह से सुनील को बचाया और काफी ढूंढने के बाद आदित्य मिला। परिजन आदित्य और सुनील को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चचेरे भाई सुनील का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आदित्य कक्षा नौ का छात्र था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें