फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई ने बाइक की चाबी देने से किया मना, छोटे ने लगा ली फांसी

Wed, 04 Jul 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बनारस में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां पर बड़े भाई ने बाइक की चाबी नहीं दी तो छोटे भाई ने फांसी लगाकर जान दे दी। जब इसकी जानकारी बड़े भाई को हुई तो मानों उसके ऊपर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन


उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

लोहता थाना अंतर्गत परजनपुर गांव निवासी अधिवक्ता फागुन लाल मौर्या के पांच बेटों में चौथे नंबर का हरि कुंवर (18) अपने बड़े भाई बसंत प्रताप सम्राट के साथ सिगरा थाना अंतर्गत वसुंधरा नगर में किराये के कमरे में रहकर मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

बड़ा भाई सम्राट यूपी कॉलेज में पढ़ता है। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह छोटे भाई हरि कुंवर ने बड़े भाई सम्राट से बाइक की चाबी मांगी तो उसने साइकिल से जाने को कहा। इससे नाराज होकर हरि कुंवर कमरे में चला गया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद जब सम्राट लौट कर आया और बाथरूम का दरवाजा खोला तो हरि कुंवर फंदे के सहारे लटका हुआ था। सम्राट ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भाग कर आए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें