हंगामा जब ज्यादा बढ़ गया तो महाविद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही हंगामा करने वाले मौके से गायब हो गए। इसके बाद प्राक्टोरियल बोर्ड ने सीसीटीवी फुटेज से मारपीट क रने वाले छात्रों की पहचान कर रहा है।
प्राचार्य डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि मारपीट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग सिंह, प्रशांत पांडेय, पंकज बागी और शिवम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं आरोपितों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तोड़फोड़ और प्राचार्य के साथ धक्का-मुक्की के आरोप में एफ आईआर भी कराई गई है।
मामले की जांच के लिए छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. एसके सिंह के संयोजन में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसमें मुख्य नियंता डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह और चीफ वार्डेन डॉ. आलोक सिंह शामिल हैं। वहीं छात्रसंघ अध्यक्ष ने वीरेंद्र रघुवंशी, अनिकेत सिंह, आशुतोष सिंह, आदित्य सिंह और अभिषेक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।