फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के सेंट्रल लाइब्रेरी में इयरफोन को लेकर दो छात्रों में मारपीट

Thu, 02 Nov 2017 07:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू परिसर में गुरुवार को सेंट्रल लाइब्रेरी में बैठे छात्रों के बीच मारपीट होने से अफरा-तफरी मच गई। शाम करीब पौने चार बजे घटी इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने दोनों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


मौके से दोनों पक्ष से एक-एक छात्र को लेकर सुरक्षा गार्ड चीफ प्राक्टर आफिस आए, यहां दोनों से पूछताछ की गई। लाइब्रेरी में छात्र बैठकर अध्ययन में लगे थे किस इसी बीच एक छात्र ने पास बैठे छात्र का इयरफोन ले लिया।

जिस छात्र का इयरफोन था, उसने आपत्ति जताई, इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि जमकर मारपीट होने लगी। वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने इसकी सूचना क्यूआरटी को दी। मौके पर पहुंचकर चीफ प्रॉक्टर ने दोनों को डांटा फटकारा और फिर चीफ प्रॉक्टर ऑफिस लेकर आई। यहां उनसे माफीनामा लिखवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें