फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक हत्याकांड : हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से छात्र नाराज, किया कक्षाओं का बहिष्कार

Tue, 26 Feb 2019 04:25 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ज्ञापन लिखते धरनारत छात्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी कॉलेज के छात्र विवेक सिंह की हत्या के मामले में यूपी कॉलेज में छात्रों ने मंगलवार को 10 बजे कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। छात्र नेता सहित कई छात्र कॉलेज के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


छात्रों ने यूपी कॉलेज के छात्र विवेक सिंह की हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजे के साथ कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने संबंधी ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

सुबह कॉलेज में छात्र नेता सहित कई छात्र कक्षा का बहिष्कार कर मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए थे। कॉलेज परिसर में आज भी बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहें। छात्रों की मांग है कि सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट और गार्डों की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाए। हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उन पर सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : amar ujala
छात्रों द्वारा मांग संबंधी ज्ञापन देने के बाद धरना समाप्त कर दिया। पुलिस ने आज भी कॉलेज परिसर में फ्लैग मार्च किया। किसी भी तरह के बवाल की आशंका के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें