फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक घायल

Fri, 24 Apr 2015 02:32 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गुरुवार को छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। परिसर के केंद्रीय पुस्तकालय में हुई घटना में गंगापुर परिसर में पढ़ने वाले एलएलबी छात्र अभिनव प्रकाश की नाक फट गई।
विज्ञापन


 सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। इधर, विश्वविद्यालय प्रशासन इन छात्रों के बारे मेें जानकारी जुटा रहा है, जल्द ही इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

दोपहर में विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में कुछ छात्र बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। अपराह्न करीब तीन बजे गंगापुर परिसर में एलएलबी के छात्र अभिनव प्रकाश और कैंपस में एमजेएमसी का छात्र आकाश वर्मा अपनी दोस्त के साथ बैठकर बात कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच बाहर से आए दो युवकों ने छात्रा से उनके साथ बैठने का कारण पूछा। अभिनव और आकाश को यह बात नागवार लगी। बाद में दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसमें अभिनव का नाक फट गई और खून गिरने लगा। भागे-भागे अभिनव प्रशासनिक भवन स्थित प्राक्टर कार्यालय पहुंचा और कुलानुशासक प्रो. कल्पलता को घटना की जानकारी दी। पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंची प्राक्टर ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें