अभय के अनुसार, पिटाई के दौरान वह एक बार अचेत हो गया। इसके बाद उसे चाय पिलाई गई। विद्यालय में पढ़ने वाले गांव के अन्य छात्र बाद में उसे घर लेकर गए। परिजन पहले सादात थाने पहुंचे, लेकिन विद्यालय शादियाबाद थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे।
छात्र की मां मीरा देवी ने बताया कि उनके पति गुजरात में रहते हैं और अभय उनका इकलौता बेटा है। वह स्वभाव से सीधा है। घटना को लेकर वह काफी चिंतित हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
आरोप निराधार, केवल डांटा था : शिक्षक
आरोपी शिक्षक विजय कुमार यादव ने छात्र की पिटाई और अन्य आरोपों को निराधार व बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि छात्र अनावश्यक रूप से मैदान में घूम रहा था। अनुशासन बनाए रखने के लिए उसे केवल डांटा गया था।