फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पैरों ने नहीं दिया साथ, हाथों से बनाया आसमान; पैरा कैनोइंग एशियन चैंपियनशिप में खेलेंगे काशी के दो खिलाड़ी

Sat, 20 Apr 2024 04:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पैरा कैनोइंग एशियन चैंपियनशिप में काशी के दो खिलाड़ी खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी शरीर के निचले हिस्से से दिव्यांग होने के बावजूद कैनोइंग में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। 
विज्ञापन
शबाना और यश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान की राजधानी टोकियों में पैरा कैनोइंग चैंपियनशिप खेली जाएगी। इसमें महिला और पुरुष वर्ग में दो खिलाड़ी भारतीय कैनोइंग का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में खेलने के लिए यश कुमार और शबाना टोकियो रवाना हुए। दोनों खिलाड़ी शरीर के निचले हिस्से से दिव्यांग होने के बावजूद कैनोइंग में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है।

विज्ञापन


कैनोइंग कोच अभय सिंह ने बताया कि यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्पर्द्धा में खेलने लगे हैं। बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने मेहनत और अभ्यास से यह मुकाम हासिल किया है। काशी के खिलाड़ी टोकिया में पैरा स्प्रीट कैनोइंग एशियन चैंपियनशिप में 20 से 22 अप्रैल तक मुकाबले खेलेंगे। 

बालक वर्ग में यश कुमार और बालिका वर्ग में शवाना दम दिखाएंगी। यश कुमार पैर से दिव्यांग है जबकि महिला खिलाड़ी शवाना कमर से दिव्यांग हैं। दोनों खिलाड़ी 2022 से कैनोइंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसमें दोनों खिलाड़ियों ने 20 मार्च से 13 अप्रैल तक राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें