Varanasi News : वाराणसी में रोपवे का काम तेजी से चल रहा है। अफसरों और संबंधित विभागों ने इसकी काफी तैयारियां की हैं। अब गोदाैलिया में स्टेशन बदलने की बात चल रही है, ऐसे में करोड़ों का नुकसान होना तय है। इसके साथ ही निर्माण की समयसीमा भी बढ़ाने की नौबत आएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रोपवे के गोदौलिया स्टेशन का स्ट्रक्चर स्विटजरलैंड में बन चुका है। अगर स्टेशन का स्थान बदला तो नुकसान तय है। स्ट्रक्चर बनाने में इस्तेमाल करोड़ों के उपकरण बेकार हो जाएंगे। पूरा स्ट्रक्चर नए सिरे से बनना पड़ेगा।
विज्ञापन
ऐसा हुआ तो रोपवे की महत्वाकांक्षी परियोजना की लागत बढ़ जाएगी। निर्माण की समयसीमा भी बढ़ाने की नौबत आएगी। गोदौलिया पर रोपवे स्टेशन बनाने पर असमंजस बरकरार है। स्टेशन के स्थान परिवर्तन की आधिकारिक जानकारी अब तक किसी को नहीं है।
अगर स्टेशन गिरिजाघर में बनेगा तो दिक्कत बढ़नी तय है। नए सिरे से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनवानी पड़ेगी। इसके लिए नए सिरे से सर्वे कराना होगा। देखना होगा कि जो जमीन फाइनल की जानी है, वहां स्टेशन बनाया जा सकता है या नहीं?
विज्ञापन
तकनीकी पहलुओं को समझने के बाद ही परियोजना को आगे बढ़ाने की अनुमति दी जा सकती है। नए सिरे से जमीन अधिग्रहीत करनी पड़ेगी। इसका मुआवजा भी देना होगा। इसमें लंबा वक्त लगता है। नए सिरे से स्ट्रक्चर तैयार कराना होगा। यह काम स्विटजरलैंड में ही हो सकेगा। एक अफसर के मुताबिक, नए सिरे से स्ट्रक्चर तैयार करने में प्रोजेक्ट की लागत बढ़ जाएगी।