फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी को किया लहूलुहान : पिता व बेटे ने चाकू से किया था खूनी हमला, चीख सुन लोगों ने पकड़ा; हुई पिटाई

Thu, 05 Dec 2024 12:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News : मंदिर के पुजारी पर हमले की सूचना मिलते ही माैके पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। इसके पहले स्थानीय लोगाें ने हमला करने वाले पिता और बेटे को पकड़ लिया था। उनके पास से चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवाते घायल पुजारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत पंचमुखी महादेव मंदिर के पुजारी पर गुरुवार की सुबह बाइक सवार पिता-पुत्र ने हमला बोल दिया। पुजारी पर चाकू से वार किए, जिसमें उनके हाथ और चेहरे पर चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, भाग रहे हमलावरों को आसपास के लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन




रौप स्थित पंचमुखी मंदिर के पुजारी लक्ष्मण दुबे पहाड़ी के नीचे मकान बनाकर रहते हैं। गुरुवार को सुबह पूजन के बाद वह कहीं जा रहे थे, इसी दौरान बाइक से आए दो लोगों ने उन पर चाकू से हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भागने लगे। उन्हें दौडाकर पकड़ लिया गया और जमकर पिटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




हमलावारों की पहचान नगर से सटे कम्हारी गांव निवासी श्याम सुन्दर और उसके पुत्र अभिषेक के रूप में हुई। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि पुजारी की हालत खतरे से बाहर है। घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें