फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: विश्व प्रसिद्ध मसाने की होली में पुख्ता रहेगी सुरक्षा, ACP दशाश्वमेध ने मंदिर प्रबंधन संग की बैठक

Thu, 14 Mar 2024 10:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: एसीपी दशाश्वमेध ने कहा कि परंपरा का अच्छे तरीके से निर्वहन किया जाएगा। सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था पुख्ता रहेगी। बैठक के बाद एसीपी और चौक थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्र ने मणिकर्णिका घाट जाकर मंदिर का मुआयना किया।
विज्ञापन
बाबा मसाननाथ मंदिर प्रबंधन के लोगों से बातचीत करतीं ACP प्रज्ञा पाठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर होने वाली मसाने की होली के मद्देनजर गुरुवार को एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक ने चौक थाने में बाबा मसाननाथ मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों के साथ बैठक की। एसीपी दशाश्वमेध ने कहा कि परंपरा का अच्छे तरीके से निर्वहन किया जाएगा। सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था पुख्ता रहेगी।

विज्ञापन


बैठक के बाद एसीपी और चौक थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्र ने मणिकर्णिका घाट जाकर मंदिर का मुआयना किया। इस दौरान मंदिर के व्यवस्थापक गुलशन कपूर, संजय गुप्ता, विजय पांडेय और विहारी लाल गुप्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें